logo

चौकीदार बहाली में चरित्र प्रमाण पत्र बनाने में रिश्वत मांगने का आरोप, ट्वीट कर रहे हैं कैंडिडेट

चौकीदार बहाली में चरित्र प्रमाण पत्र बनाने में रिश्वत मांगने का आरोप, ट्वीट कर रहे हैं कैंडिडेट

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड के दुमका जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति लगातार कैंडिडेट का नाम ले रहा है और पैसे की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुमका DIG ऑफिस का है। जहां चौकीदार बहाली में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनी के कर्मियों को इस काम के लिए रखा गया था। कैंडिडेट लगातार इस वीडियो को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ट्वीट में देखा जा सकता है कि कैसे एक आदमी कैंडिडेट से पैसे लेकर अपनी जेब में रख रहा है और नहीं देने वालों से पैसे की मांग कर रहा है। 

   

Tags - Chowkidar reinstatementbribe Jharkhand News